शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 17 April 2025 in India
Last Updated : गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (09:32 IST)

Weather Updates: चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल, IMD का अलर्ट

आईएमडी ने कई राज्यों जैसे कि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तामिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें कि कैसा रहेगा आज का मौसम।

heat
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं बेमौसम बारिश हो रही है। लगातार चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है और नजरें आसमान में टिकी हुई हैं। धूप से बेचैन आंखें गर्मी से राहत ढूंढ रही है। आईएमडी के अनुसार वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती  है। आईएमडी ने कई राज्यों जैसे कि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तामिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें कि कैसा रहेगा आज का मौसम।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन रिपोर्ट जारी की है। पहली उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दूसरी पूर्वी मध्यप्रदेश, तीसरी असम के ऊपर। वहीं राजस्थान से तमिलनाडु, मध्यप्रदेश से बंगाल की खाड़ी और सिक्किम से ओडिशा तक 3 ट्रफ आज के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इनके प्रभाव से नॉर्थ-ईस्ट में अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल तक, बिहार, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल तक बारिश की संभावना है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी के बारिश की संभावना है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में गर्मी और लू का प्रकोप जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
 
मध्यभारत और महाराष्ट्र का तापमान : मध्यभारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 6 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
 
राजस्थान में 18 अप्रैल तक भीषण गर्मी की लहर : आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 18 अप्रैल तक कई स्थानों पर भीषण गर्मी की लहर चलने की बहुत संभावना है। कुछ अन्य हिस्सों में 18 से 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी की लहर की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी राजस्थान में 17 से 19 अप्रैल के दौरान कुछ अलग स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की बहुत संभावना है। गुजरात राज्य में 16 और 17 अप्रैल को भी कुछ अलग स्थानों पर ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
 
दक्षिण भारत में गर्मी के साथ भारी बारिश की संभावना : दक्षिण के कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना में बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली के चमकने के साथ बारिश हो सकती है, वहीं केरल और माहे में 19 अप्रैल तक तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Updates: मौसम का लगातार बदलता मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
 
एक ट्रफ उत्तरी बिहार से लेकर उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक झारखंड और ओडिशा होते हुए 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैली हुई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर इराक के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण मध्यप्रदेश के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
 
इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक विस्तारित है। मन्नार की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और  मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति दर्ज की गई। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्रप्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चली।ALSO READ: Weather Update: भीषण गर्मी से मिली राहत, दिल्ली से राजस्थान तक तेज हवाओं ने दिखाया असर
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। केरल, तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश व बर्फबारी संभव है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी व गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 से 18 अप्रैल के दौरान पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू की स्थिति बन सकती है। 16 से 18 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। 16 और 17 अप्रैल को पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान व पश्चिम मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकती हैं।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमित शाह ने मध्यप्रदेश में CRPF के स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत, परेड का किया निरीक्षण