शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. china buys crude oil from iran
Last Modified: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (10:17 IST)

चीन ने ईरान से खरीदा कच्चा तेल, अमेरिका ने रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध

चीन ने ईरान से खरीदा कच्चा तेल, अमेरिका ने रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध - china buys crude oil from iran
US news in hindi : अमेरिका ने ईरान से एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का तेल खरीदने पर चीन की एक रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस धन से ईरान की सरकार को और ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को आर्थिक मदद मिलती है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अनुसार जिस रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया गया है उसे ईरान से कच्चे तेल की दर्जनों खेप प्राप्त हुईं, जिनकी कीमत एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
 
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कुछ खेप ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़ी एक कंपनी से थी। प्रतिबंध की इस सूची में कई कंपनी और पोतों के नाम शामिल हैं।
 
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कोई भी रिफाइनरी, कंपनी या दलाल जो भी ईरान से तेल की खरीद करता है या उसके व्यापार में मदद करता है वह खुद को गंभीर खतरे में डाल रहा है। अमेरिका ईरान की तेल आपूर्ति श्रृंखला को मदद देने वाले सभी तत्वों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों, लेबनान के हिज़्बुल्ला और गाजा के हमास जैसे चरमपंथी संगठनों को समर्थन देने का आरोप है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
रूस पर बड़ा साइबर हमला, एनोनिमस ने ट्रंप की फाइल समेत 10TB डेटा चुराया