LOC: पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) द्वारा गुरुवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले (Pahalgam terrorist attack) के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।
ALSO READ: पहलगाम हमला: कश्मीर में सामान्य होते हालात के लिए झटका
एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं। उसने कहा कि गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। इस संबंध में अभी विस्तार से जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta