अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटे BSF जवान पीके साहू, 23 अप्रैल से पाकिस्तान ने कर रखा था कैद
बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे साहू को उसके हवाले कर दिया। स्थापित प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रक्रिया हुई।
कैसे पाकिस्तान पहुंचे थे साहू : साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था। साहू कथित तौर पर सीमा के पास किसानों के एक समूह के साथ थे। वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आगे बढ़ गए और अनजाने में पाकिस्तान के क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।
पहलगाम हमले के एक दिन बाद बीएसएफ जवान के पाकिस्तान की कैद में होने की खबर से हड़कंप मच गया। भारत साहू की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव डाल रहा था। संघर्ष विराम के बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया गया।
बहरहाल भारत भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने 20 दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया। साहू के भारत लौटने से देशवासियों में खुशी की लहर है।
edited by : Nrapendra Gupta