• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Russia assures full support Vladimir Putin dials PM Modi after Pahalgam terror attack
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 5 मई 2025 (21:29 IST)

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - Russia assures full support Vladimir Putin dials PM Modi after Pahalgam terror attack
पहलगाम आतंकी हमला अब पाकिस्तान की आखिरी गलती हो सकता है, क्योंकि भारत ने आतंक को जड़ से समाप्त करने का संकल्प ले लिया है। आतंक के खिलाफ भारत को रूस का साथ भी मिल गया है। रूस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के समर्थन का ऐलान कर दिया है।  भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। मीडिया खबरों के मुताबिक अब पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका बच नहीं पाएंगे। 
होगी हाईलेवल मीटिंग
रूसी राष्ट्रपति ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की जान जाने पर गहरा दु:ख जताया। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस घिनौने हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाना ही होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।   
 
तो अब पाकिस्तानी की तबाही तय  
पुतिन का यह फोन ऐसे समय में आया है जब भारत में आतंकी हमले की वजह से तनाव है। रूस ने हमेशा भारत का साथ दिया है। इस मुश्किल घड़ी में पुतिन का समर्थन भारत के लिए बहुत मायने रखता है। दोनों देशों के बीच दोस्ती और भी गहरी होती जा रही है। 
विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए PM मोदी
MEA के अनुसार, दोनों नेता आगे भी मिलकर काम करने के लिए  सहमत हुए हैं। मोदी ने पुतिन को 9 मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ की बधाई दी। हालांकि, खबरें हैं कि भारत-पाक तनाव के चलते मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शायद इस साल रूस में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।   भाषा Edited by: Sudhir Sharma