• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader Anurag Thakur's statement to Pakistan
Last Modified: हमीरपुर (हिमाचल) , सोमवार, 5 मई 2025 (17:26 IST)

अब मोदी के मंत्री ठाकुर बोले, मिटा देंगे पाकिस्तान का नामोनिशान

प्रादेशिक सेना में कैप्टन हैं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur
Anurag Thakur News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पाकिस्तान पर सीमा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पड़ोसी देश भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ठाकुर प्रादेशिक सेना में कैप्टन हैं। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में पार्टी की ओर से यहां गांधी चौक पर आयोजित एक जिला स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उचित समय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा।
 
हमीरपुर से मौजूदा सांसद ठाकुर ने कहा, अगर पाकिस्तान भारत विरोधी हरकतें करता रहेगा, तो उसे विश्व की राज्य व्यवस्था से पूरी तरह मिट जाएगा। शिमला में भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य में कानूनी या अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल पहचान कर उन्हें वापस उनके देश भेजने की मांग की। इसके अलावा लोअर बाजार क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए मार्च भी निकाला।
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य में पाकिस्तानियों को नहीं रखा जा सकता। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। बिंदल ने कहा कि अगर राज्य सरकार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस नहीं भेजती, तो भाजपा जल्द ही एक 'जागरण अभियान' चलाएगी।
 
रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जहां एक ओर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कदम उठाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस विषय पर गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस सरकार केंद्र के फैसलों का समर्थन करती है, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नेता अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी की ओर से कुल्लू, ऊना, लाहौल-स्पीति और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन आयोजित किए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से "जल गंगा संवर्धन अभियान" बना जन आंदोलन