पहलगाम हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद ज्यादा बढ़ गया है। भारत की ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान की हवा टाइट हो गई है। वहां अफसरों की नींद हराम हो गई है। भारत के एक्शन से पाकिस्तान खौफ में हैं। पाकिस्तान के रक्षामंत्री तक ने ऐलान कर दिया है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। बौखलाहट में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार जैसे नेता भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं।
-
पाकिस्तान से 3 गुना ज्यादा है भारत के हथियारों की मारक क्षमता
-
क्या भारत के सामने टिक पाएगा पाकिस्तान, क्या है भारत का प्लान?
-
जानिए युद्ध के मैदान में कितने ताकतवर है भारत और पाकिस्तान?
बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों के डिफेंस ताकत अलग अलग है। हालांकि भारत कई मामलों में पाकिस्तान से आगे हैं, भारत के पास अग्नि जैसी खतरनाक मिसाइलों के कई वर्जन है। वहीं, डिफेंस ताकत के इस्तेमाल को लेकर पाकिस्तान बेहद अपरिपक्व है। जानते हैं ताकतवर भारत के सामने कहां और कैसे ठहरेगा पाकिस्तान।
क्या पाकिस्तान करेगा परमाणु का इस्तेमाल: बता दें कि पाकिस्तान 1998 में ही परमाणु शक्ति संपन्न देश बन चुका है। तब से अब तक उसने कई परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं। हालांकि, भारत की तरह 'पहले प्रयोग नहीं' की नीति पाकिस्तान में नहीं है। इस नीति के तहत यह तय किया जाता है कि जब तक उसे उकसाया नहीं जाएगा, वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।
कितनी है भारत की ताकत : बता दें कि भारत न सिर्फ परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में पाकिस्तान से आगे और ताकतवर है, बल्कि मारक क्षमता के मामले में उससे तीन गुना ज्यादा हैसियत और ताकत रखता है। पाकिस्तान जहां 1998 से परमाणु संपन्न देश बन सकता है, वहीं भारत 50 से ज्यादा वर्षों से परमाणु संपन्न देश बना हुआ है। भारत ने पहली बार 1974 में ही परमाणु हथियारों का परीक्षण कर लिया था। इसके बाद भारत तभी दुनिया का छठा परमाणु हथियार रखने वाला देश बन गया था। सेंटर फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड नॉन प्रोलिफरेशन के अनुसार भारत के शस्त्रागार में 10 से 40 किलोटन हथियार हैं। 2022 तक देश में परमाणु हथियारों की संख्या 160 थी, जो 2024 तक बढ़कर करीब 180 से ज्यादा हो चुकी हैं।
पाकिस्तान के परमाणु हथियार और ताकत : 1999 में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने एक अनुमान लगाया था कि 2020 तक पाकिस्तान में 60 से 80 परमाणु हथियार होंगे, लेकिन पाकिस्तान ने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद इसकी अंधी दौड़ में अब तक आधिकारिक तौर पर कुल 170 परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं, जो जल,थल और नभ में मार कर सकता है। परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक यह संख्या 200 तक बढ़ सकती है।
कितनी है पाकिस्तानी मिसाइलों की रेंज : पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा 2011 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु हथियार और पारंपरिक हथियारों को बहुत सटीकता से टारगेट पर गिरा सकता है। यह 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। फरवरी 2020 में किए गए परीक्षण नतीजों के अनुसार रा'ड II की रेंज इससे अधिक है, जो अधिकतम 600 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को निशाना बना सकता है। पाकिस्तान इन्ही टारगेट क्षमताओं के बल पर कूद रहा है और भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है।
पाकिस्तान ने कहां तैनात किए मिराज : पाकिस्तान के दो ठिकानों पर स्थित मिराज III और मिराज V लड़ाकू बमवर्षक विमान परमाणु हथियारों से लैस हैं। न्यूजवीक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के साथ परमाणु सूचना परियोजना के अनुसार, मिराज V एक छोटे शस्त्रागार के रूप में परमाणु गुरुत्वाकर्षण बमों का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा मिराज III रा'ड एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल (ALCM) के साथ-साथ ऐड-ऑन रा'ड-II को भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भारत की S-400 डिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइलों के सामने कहीं नहीं टिकता।
पाकिस्तान के लिए कितना खतरनाक है भारत : भारत के पुराने हो चुके मिराज 2000एच/आई, जगुआर आईएस/आईबी और संभावित रूप से फ्रांस निर्मित राफेल विमानों के माध्यम से लगभग एकसाथ 48 परमाणु हथियार गिरा सकता है। मिराज 2000एच/आई, जगुआर आईएस/आईबी को 1980 के दशक की शुरुआत में तैनात किया गया था, जिसकी रेंज क्रमशः 1,850 और 1,600 किलोमीटर है, लेकिन हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए लड़ाकू जेट राफेल की रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर है। इतना ही नहीं 2022 तक भारत के पास 64 भूमि आधारित मिसाइलें थीं, जिसकी संख्या और बढ़ गई है।
Edited By: Navin Rangiyal