Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट
दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना, उत्तराखंड में हल्की बारिश का सिलसिला जारी, राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं बिहार-यूपी समेत कुछ राज्यों में आंधी-बारिश की वजह से तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को पहाड़ों में आंधी-बारिश (thunderstorms and rain) और हिमपात (snowfall) का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में हीट वेव और उत्तर के पहाड़ी इलाकों में आंधी-बारिश और हिमपात के साथ ही पूर्व में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के टकराने से पूरे भारत का मौसम प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कई स्थानों में आंधी के साथ प्री-मानसून बारिश का अनुमान है। पंजाब से लेकर दिल्ली व पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना तेज है।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना
दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का क्रम जारी रहेगा : दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। बिहार-झारखंड में भी धूलभरी आंधी और गरजन के साथ बारिश का क्रम जारी रहेगा। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 19 अप्रैल को देश के पश्चिमी हिस्से को 20 अप्रैल तक लू से मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है, वहीं हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में गरज के साथ तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना प्रबल है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है।
ALSO READ: पहाड़ों पर बर्फबारी, किन राज्यों में गरज के साथ वर्षा के आसार
हिमपात और लू की चेतावनी : भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से अप्रैल के पहले हफ्ते से ही देश के कई हिस्सों में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में ऐसा देखा भी गया था, पर पहाड़ों पर हिमपात की वजह से बीते दिन शुक्रवार से फिर मौसम को पलट दिया है। इसके बाद अब शनिवार को भी मौसम में बदलाव नजर आएंगे। पश्चिमी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट रह सकती है।(Photo courtesy: IMD)
Edited by: Ravindra Gupta