• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Reliance Chairman Mukesh Ambani's speech at Waves Summit
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 1 मई 2025 (15:15 IST)

WAVES 2025 में बोले मुकेश अंबानी, अगले दशक में 100 अरब डॉलर का होगा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग

मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।

WAVES 2025 में बोले मुकेश अंबानी, अगले दशक में 100 अरब डॉलर का होगा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग - Reliance Chairman Mukesh Ambani's speech at Waves Summit
•लाखों नौकरियां पैदा करेगा यह उद्योग
 
•मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है
 
•मुकेश अंबानी ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा देश प्रधानमंत्री के साथ है

WAVES 2025 Mumbai : रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का मानना है कि अगले दशक तक भारतीय मीडिया और मनोरंजन (media and entertainment) उद्योग 4 गुना की वृद्धि दर्ज कर सकता है यानी 100 अरब डॉलर से अधिक का आकंड़ा छू सकता है। अभी यह बाजार करीब 28 अरब डॉलर का है। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।ALSO READ: Waves शिखर सम्मेलन में बोले रजनीकांत, पहलगाम हमला बर्बर, मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति वापस लाएंगे
 
मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बना : प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है। कहानी कहने की कला और डिजिटल तकनीकों के मिश्रण ने भारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुंच को बढ़ा दिया है। AI और इमर्सिव तकनीकों के उपकरण हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे।ALSO READ: Reliance Jio, Airtel ने फोन पर केवल बातचीत, एसएमएस के लिए ‘प्रीपेड प्लान’ पेश किए
 
पहलगाम हमले के पीड़ितों से संवेदना जताई : पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्रीजी का कठिन परिस्थितियों में भी यहां आना एक मजबूत संदेश देता है। मोदीजी, शांति, न्याय और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। भारत की जीत भी निश्चित है।
 
उन्होंने आगे कहा कि वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है। 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है। रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएं और क्लासिक्स हैं। ये दुनियाभर के लोगों के दिलों को छूती हैं, क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौन्दर्य है। कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
WAVES 2025 में पीएम मोदी बोले, भारत 1 अरब से ज्यादा कहानियों का देश