गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani soldiers entered in Indian border in Punch
Last Modified: जम्मू , बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (12:51 IST)

पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, मिला करारा जवाब, 5 शत्रु सैनिक जख्‍मी

पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, मिला करारा जवाब, 5 शत्रु सैनिक जख्‍मी - Pakistani soldiers entered in Indian border in Punch
Pak soldiers entered in Indian border: पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। वहीं, भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के 5 जवान घायल हो गए। यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर हुई। भारतीय सैनिकों ने ‘नियंत्रित और संतुलित’ तरीके से जवाबी कार्रवाई की।
 
दुश्मन सेना के 5 जवान घायल : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया जबकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए। जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
स्थिति नियंत्रण में : उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2021 को समझौते को बढ़ाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की काफी कम घटनाएं हुई हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा भारत रत्न, तृणमूल कांग्रेस सांसद की राज्यसभा में मांग