रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. South Korean President Yoon Suk Yeol released from prison
Last Modified: सियोल , शनिवार, 8 मार्च 2025 (20:25 IST)

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेल से रिहा, महाभियोग का कर रहे हैं सामना

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेल से रिहा, महाभियोग का कर रहे हैं सामना - South Korean President Yoon Suk Yeol released from prison
President Yoon Suk Yeol News : दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद येओल ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर और सिर झुकाकर अभिवादन किया। इससे एक दिन पहले, देश की एक अदालत ने राष्ट्रपति येओल की गिरफ्तारी को रद्द करते हुए उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।
अदालत के इस फैसले से यून को अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई। यून को पिछले वर्ष के अंत में 'मार्शल लॉ' लागू करने के लिए जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उन पर महाभियोग लगाया गया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार