• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jung-un inspects army unit
Written By
Last Modified: सोल , शुक्रवार, 5 मई 2017 (11:08 IST)

यहां गरजी थीं उत्तर कोरियाई तोपें, किम जोंग उन ने किया दौरा...

यहां गरजी थीं उत्तर कोरियाई तोपें, किम जोंग उन ने किया दौरा... - Kim Jung-un inspects army unit
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने 2010 में दक्षिण कोरिया के एक द्वीप पर गोलाबारी के लिए जिम्मेदार सैन्य इकाई का मुआयना किया।
 
उत्तर कोरिया ने नवंबर 2010 में यिओनप्योंग द्वीप पर तोपों से धुआंधार 170 गोले दागे थे, जिसमें दो आम नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। 1950-53 कोरियाई युद्ध के बाद आवासीय इलाके पर उत्तर कोरिया का यह पहला हमला था।
 
उत्तर कोरिया के हाल में किए कई मिसाइल प्रक्षेपण और उसके छठे परमाणु प्रक्षेपण की संभावना के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं वाशिंगटन ने परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम के चलते उस पर सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
 
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि किम जांगजेई और म्यू टापू पर सेना की टुकड़ी को दौरा किया। वहां, उन्हें दुश्मनों की हाल की गतिविधियों से अवगत कराया।
 
किम ने पर्यवेक्षण चौकी से यिओनप्योंग का अवलोकन किया और नव गठित बलों के दुश्मनों पर हमला करने की योजना का निरीक्षण किया। म्यू टापु इकाई यिओनप्योंग पर हमले के लिए जिम्मेदार थी। किम के हवाले से केसीएनए ने इसे सबसे बेहतरीन युद्ध करार दिया।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के तोपखानों को सर्तक रहना चाहिए ताकि आदेश मिलते ही दुश्मन पर वार किया जा सके। केसीएनए ने उनके दौरे की सही तारीख का खुलासा नहीं किया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
जहां पढ़े थे महात्मा गांधी, बंद हुआ स्कूल