• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is kavya trehan plays morpurs princess divyaranijini in the royals
Last Modified: सोमवार, 12 मई 2025 (12:46 IST)

द रॉयल्स में मोरपुर की राजकुमारी बनकर छाईं काव्या त्रेहान, जानिए कौन हैं?

द रॉयल्स में मोरपुर की राजकुमारी बनकर छाईं काव्या त्रेहान, जानिए कौन हैं? - who is kavya trehan plays morpurs princess divyaranijini in the royals
वेब सीरीज 'द रॉयल्स' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस सीरीज में ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, जीनत अमान और विहान समत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साथ ही सीरीज में एक और एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा वह हैं काव्या त्रेहान। काव्या सीरीज में ईशान खट्टर की बहन राजकुमारी दिव्यारानीजिनी सिंह की भूमिका निभा रही हैं। 
 
'द रॉयल्स' में नजर आने के बाद काव्या की काफी चर्चा हो रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर काव्या त्रेहान कौन हैं। काव्या नई दिल्ली की रहने वाली हैं। काव्या ने महज 9 साल की उम्र से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रमा से थिएटर में अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू कर दी थी। 
 
काव्या की पहली फिल्म 
लेडी श्री राम कॉलेज में मनोविज्ञान की पढ़ाई करते हुए काव्या त्रेहान ने कई सार्वजनिक प्रस्तुतियों में प्रदर्शन करते हुए थिएटर में भाग लेना जारी रखा। काव्या ने ईशान नायर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'काश- इफ ओनली' से सिनेमा में पहला कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का प्रीमियर टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी और मुंबई के मामी फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग हुई। 
 
काव्या त्रेहान ओटीटी पर काफी एक्टिव हैं। वह तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित अमेजन प्राइम पर 'हश हश' में दिखाई दीं, और आकाश और अधार खुराना द्वारा निर्देशित लायंसगेट प्ले सीरीज़ 'जुगाड़िस्तान' में दिखाई दीं। हाल ही में, उन्हें नेटफ्लिक्स की 2025 सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया। 
 
काव्या त्रेहान एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं। वह इंडी-पॉप बैंड मोस्को की सदस्य हैं, जो गैराज, हिप-हॉप और एनीमे से प्रेरित संगीत के मिश्रण के लिए जानी जाती हैं। काव्या ने 14 साल की उम्र में लाइव गिग्स परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। 
 
ये भी पढ़ें
इवेंट में अचानक गश खाकर स्टेज पर गिरे साउथ स्टार विशाल, अस्पताल में कराया गया भर्ती