शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan The Bollywood Big One UK Tour announced
Last Modified: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (12:18 IST)

UK में धमाल मचाएंगे सलमान खान, द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर का हुआ ऐलान

UK में धमाल मचाएंगे सलमान खान, द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर का हुआ ऐलान - Salman Khan The Bollywood Big One UK Tour announced
सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी स्टारडम की कोई बराबरी नहीं कर सकता। वो सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, वो भी ऐसी जो सालों से हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्मों का दबदबा हमेशा से रहा है, और अब वो अपने फैंस को एक नया तोहफा देने जा रहे हैं। जी हां, अब भाईजान तैयार हैं स्टेज पर धमाल मचाने के लिए। सलमान खान जल्द ही 'द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर' के जरिए यूके में अपने चाहने वालों से रूबरू होंगे।
 
स्टेज पर जो रौब और जलवा सलमान खान का होता है, उसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता। अब वो 'द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर' के जरिए लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं, वो भी एक दमदार लाइनअप के साथ। ये दुनिया का सबसे बड़ा बॉलीवुड टूर अब यूके आ रहा है। 
 
सलमान 4 मई को मैनचेस्टर के को-ओप लाइव और 5 मई को लंदन के OVO एरिना वेम्बली में परफॉर्म करेंगे। टिकट्स अब बिक्री पर हैं, तो जल्दी बुक करें और सलमान खान के साथ इस एंटरटेनमेंट का मज़ा लें।
 
ये वाकई एक अलग ही अनुभव होने वाला है, जब सलमान खान स्टेज पर आग लगाने आ रहे हैं, वो भी कुछ जबरदस्त बॉलीवुड सितारों के साथ। हमेशा अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बनाने वाले सलमान, इस बार भी 'द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर' के ज़रिए जादू बिखेरने को तैयार हैं।
ये भी पढ़ें
जब वी मेट के लिए बॉबी देओल ने की थी खूब मेहनत, लेकिन उन्हें ही कर दिया गया बाहर