गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film raid 2 song nasha out tamannaah bhatia sets the fire with her sizzling dance moves
Last Modified: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (15:21 IST)

रेड 2 का धमाकेदार गाना नशा हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने अपने सिजलिंग डांस मूव्स से लगाई आग

रेड 2 का धमाकेदार गाना नशा हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने अपने सिजलिंग डांस मूव्स से लगाई आग - film raid 2 song nasha out tamannaah bhatia sets the fire with her sizzling dance moves
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म का एक धमाकेदार गाना 'नशा' रिलीज कर दिया है। 
 
'नशा' गाने में तमन्ना भाटिया एक बार फिर डांस फ्लोर पर आग लगाती नजर आ रही हैं। गाने में तमन्ना ने अपने सिजलिंग डांस मूव्स से तहलका मचा दिया है। 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के बाद तमन्ना ने एक बार फिर अपने सेंसुअस डांस मूव्स से मदहोश कर दिया है।
 
यह गाना जानी द्वारा लिखा गया है। गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमनथो मुखर्जी ने गाया है। वहीं संगीत व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स द्वारा दिया गया है। 'नशा' गाने को पीयूष-शाजिया द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। 
 
फिल्म 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और रजत कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। 'रेड 2' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा? फिल्म जाट में निभाया है लेडी विलेन का किरदार