शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sushmita Sens ex bhabhi Charu Asopa leaving Mumbai and selling clother online
Last Modified: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (11:34 IST)

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा मुंबई छोड़ होमटाउन हुई शिफ्ट, बेच रहीं कपड़े

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा मुंबई छोड़ होमटाउन हुई शिफ्ट, बेच रहीं कपड़े - Sushmita Sens ex bhabhi Charu Asopa leaving Mumbai and selling clother online
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राजीव सेन ने एक्ट्रेस चारू असोपा संग शादी रचाई थी। हालां‍कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की लाइफ में भूचाल आ गया। चारू और राजीव ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 
हालांकि इन सबके बावजूद दोनों ने अपनी बेटी ज़ियाना की परवरिश आपसी सहमति से करने का फैसला किया। अब चारू असोपा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑनलाइन कपड़े बेचती नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो में चारू दर्शकों को गुलाबी कलर का कॉटन बांधनी प्रिंट कुर्ते के बारे में बताती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद नेटिज़ेंस उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चारू बोल्ड, सुंदर और इंडिपेंडेंट हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'चारू के साहस को सलाम।' 
 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू असोपा ने बताया कि वह ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं। उन्होंने कहा, मैं वापस बीकानेर, रास्थान चली गई हूं। मैंने अभी के लिए मुंबई छोड़ दिया है। मैं अपने पैरेंट्स के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। 
 
चारू ने कहा, मुंबई में रहना आसान नहीं है। मेरे एक महीने का रहने का खर्च 1 से 1.5 लाख रुपए था। इसके अलावा, जब मैं नैगांव में शूट कर रही होती हूं तो मैं जियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ पाती हूं। घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी से प्लान्ड था। 
 
बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन ने जून 2019 में शादी रचाई थी। उन्होंने 2021 में अपने पहले बच्चे जियाना का स्वागत किया था। 8 जून 2023 को चारू और राजीव का तलाक हो गया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
सीरियल किसर के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, बोले- बेवजह फिल्मों में...