आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, पिता दे चुके हैं भारतीय सेना में सेवा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सरहद पर गोलीबारी कर रहा है और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
जिस तरह भारतीय सेना पाकिस्तान को धूल चटा रही है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आम से लेकर खास तक भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम कर रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जिनका सेना से खास नाता रहा है। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिनके परिवार के सदस्य भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे। वह कई आर्मी ऑपरेशन का हिस्सा रहे। अजय कुमार शर्मा करगिल युद्ध और ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी शामिल थे।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के माता-पिता दोनों ही भारतीय सेना में थे। एक्ट्रेस के पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता के पिता शुबीर सेन इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा भी आर्मी परिवार से ताल्लूक रखती हैं। उनके पिता दुर्गानंद जिंदा आर्मी ऑफिसर थे।
सेलिना जेटली
सेलिना के पिता वीके जेटली भारतीय सेना में कर्नल थे।
लारा दत्ता
एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता एल के दत्ता भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में अधिकारी थे।
निमरत कौर
निमरत कौर के पिता भूपेंद्र सिंह आर्मी में मेजर थे। वह कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।
गुल पनाग
एक्ट्रेस गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह भारतीय सेना में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं।
चित्रांगदा सिंह
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पिता निरंजन सिंह चहल के पिता भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं।