• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajaz khan rape case house arrest show fir controversy
Last Updated : मंगलवार, 6 मई 2025 (12:08 IST)

House Arrest फेम एजाज़ खान पर रेप का आरोप, पुलिस पहुंची घर: मिला खाली

Ajaz Khan
मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां टीवी और वेब शो से जुड़े अभिनेता एजाज़ खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। चर्कोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि एजाज़ ने शादी और अपने शो 'हाउस अरेस्ट' में रोल देने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
 
पुलिस जब एजाज़ को पकड़ने उनके पते पर पहुंची, तो वह गायब मिले। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि वे उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
'हाउस अरेस्ट' शो को लेकर दूसरा केस
एजाज़ खान की मुश्किलें यहीं नहीं रुकी हैं। उनके वेब शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस शो में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया, जिससे सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में नाराज़गी फैली है। शो को लेकर उल्लू ऐप के मालिकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
 
विवादित फॉर्मेट, आपत्तिजनक सीन
इस शो में 12 प्रतियोगियों (9 महिलाएं और 3 पुरुष) को एक आलीशान विला में बंद कर दिया जाता है और उन्हें कई टास्क्स दिए जाते हैं। एक एपिसोड में एजाज़ ने प्रतियोगियों से 'इंटिमेट पोज़' enact करवाए, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूज़र्स ने शो को पूरी तरह बैन करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें
200 बार रोका, फिर भी नहीं माना: पलक तिवारी का स्कूल वाला प्यार बना कॉमेडी शो