• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Olympian Neeraj Chopra given honorary rank of Lieutenant Colonel in Territorial Army
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 15 मई 2025 (11:47 IST)

गोल्ड मेडल से अब आर्मी की वर्दी तक, नीरज चोपड़ा की नई पहचान आपको चौंका देगी

ओलंपियन नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई

गोल्ड मेडल से अब आर्मी की वर्दी तक, नीरज चोपड़ा की नई पहचान आपको चौंका देगी - Olympian Neeraj Chopra given honorary rank of Lieutenant Colonel in Territorial Army
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की मानद रैंक दी गई है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले इस 27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक जीता।
 
नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। पता चला है कि वह इस साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Neeraj Chopra

 
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।’’
 
नीरज मौजूदा विश्व चैंपियन हैं जिन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
 
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका, प्लेऑफ में खलेगी इस खूंखार बल्लेबाज की कमी