शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. russian soldier wife said rape ukrainian women now the court has sentenced him

यूक्रेनी औरतों का रेप करो, रूसी सैनिक की पत्नी ने दी सलाह, कोर्ट ने दी 5 साल सजा

रूस की एक महिला पर अपने ही सैनिक पति को क्रूरता के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस महिला ने कथित तौर पर सरहद पर तैनात अपने पति को यूक्रेनी औरतों के साथ बलात्कार की इजाजत दी।

यूक्रेनी औरतों का रेप करो, रूसी सैनिक की पत्नी ने दी सलाह, कोर्ट ने दी 5 साल सजा - russian soldier wife said rape ukrainian women now the court has sentenced him
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है। एक रूसी महिला ने अपने सैनिक पति से कुछ ऐसा कहा कि वह सुर्खियों में आ गया है। उसने अपनी  पति को युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने की इजाजत दी। इसे लेकर कोर्ट ने उसे सजा भी सुनाई है।
 
रूस और यूक्रेन के बीच जारी बीते तीन साल से जंग जारी है। इस युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया जहां इस जंग के खत्म होने की राह देख रही है वहीं दूसरी तरफ रूस की एक महिला पर अपने ही सैनिक पति को क्रूरता के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस महिला ने कथित तौर पर सरहद पर तैनात अपने पति को यूक्रेनी औरतों के साथ बलात्कार की इजाजत दी। 
 
इतना ही नहीं, महिला ने पति को इसके लिए उकसाया भी।जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 में यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SSU) ने एक रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच एक इंटरसेप्ट की गई बातचीत का ऑडियो जारी किया था। इसमें महिला को अपने पति को यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित करते सुना गया। 
 
रेडियो लिबर्टी की यूक्रेनी और रूसी सेवाओं के पत्रकारों ने दंपति की पहचान ओल्गा और रोमन बाइकोवस्की के रूप में की। मामला सामने आने के बाद रूसी महिला को युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने के संदेह का नोटिस दिया गया। उसे अंतरराष्ट्रीय सूची में वांटेड की लिस्ट में भी डाल दिया गया। यूक्रेनी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जांच के बाद दिसंबर 2022 में अदालत में ओल्गा बाइकोव्स्काया के खिलाफ मामला दायर किया गया। अब महिला को युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है और कोर्ट ने उसे 5 साल की जेल की सजा सुनाई है। Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक