Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेस वे पर गरजे वायुसेना के लड़ाकू विमान। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने दिखाई अपनी ताकत। राफेल, सुखोई और जगुआर ने भरी उड़ान। पल पल की जानकारी...
02:55 PM, 2nd May
दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि आरोपपत्र पर संज्ञान लेते समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
01:04 PM, 2nd May
उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय वायु सेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईपास्ट किया। वायु सेना यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास कर रही है। युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया।
11:39 AM, 2nd May
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद नानेमऊ रोड पर शुक्रवार की सुबह मनरेगा के तहत कार्य कर रहे तीन मजदूरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
10:24 AM, 2nd May
दिल्ली में सुबह गरज के साथ भारी बारिश होने एवं तेज हवा चलने के कारण तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा और 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने मौसम के अचानक बदलने के कारण दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
09:01 AM, 2nd May
इजराइल की वायु सेना ने शुक्रवार तड़के सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया। इससे कुछ ही घंटे पहले इजराइल ने सीरियाई प्राधिकारियों को दक्षिणी सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के गांवों की ओर न बढ़ने की चेतावनी दी थी।
08:34 AM, 2nd May
1 और 2 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पूंछ, नौशेरा और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
08:29 AM, 2nd May
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। द्वारका के खरखरी नहर गांव में आज सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
08:23 AM, 2nd May
6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे खुल गए। मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए गुलाब और गेंदा समेत 54 प्रकार के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। ये फूल दिल्ली, कश्मीर, पुणे, कोलकाता और पटना के अलावा नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका से लाए गए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलने पर कहा कि मैं आप सभी का बाबा के इस पावन धाम पर स्वागत करता हूं और अभिनंदन करता हूं। आज वह शुभ घड़ी आ गई जिसका इंतजार हम सभी करते हैं। आज से ठीक 2 दिन बाद भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट भी खुलेंगे और यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।