शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. On International Women Day CM Dr. Mohan Yadav's security is in the hands of women
Last Modified: शनिवार, 8 मार्च 2025 (12:33 IST)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ - On International Women Day CM Dr. Mohan Yadav's security is in the hands of women
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार का अंदाज अनोखा रहा। इस दिन महिला शक्ति ने सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा अपने हाथ में ली। इतना ही नहीं, आज के दिन महिला ही उनकी सारथी भी बनी। गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना प्रदेश-देश का विकसित होना संभव नहीं। यही वजह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं चलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का काम किया है।

बता दें, अतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक  बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं। उनकी गाड़ी इरशाद अली चला रही हैं। साथ ही, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी का दायित्व निभा रही हैं। जबकि, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।
ये भी पढ़ें
अमेरिकी टैरिफ मामले को लेकर पीएम मोदी को क्या बोली कांग्रेस