• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. How do I stop spam phone calls airtel, jio, vi
Written By

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग - How do I stop spam phone calls airtel, jio, vi
स्मार्टफोन रोजमर्रा जीवन का हिस्सा हो गया है। इसने हमारे कई कामों को आसान बनाया है। लेकिन स्मार्टफोन में  लोन ऑफर, इंश्योरेंस ऑफर, डिस्काउंट ऑफर, क्रेडिट कार्ड ऑफर के कॉल्स हमें दिनभर परेशान करते हैं। आप इन Spam Calls पर रोक भी लगा सकते हैं। जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही अपने करोड़ों यूजर्स को DND यानी Do Not Disturb की सुविधा देते हैं। इसकी सहायता से आप फोन पर आने वाली सभी तरह की प्रमोशनल कॉल्स को बंद करा सकते हैं।
 
जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही अपने करोड़ों यूजर्स को DND यानी Do Not Disturb की सुविधा देते हैं। इसकी मदद से आप फोन पर आने वाली सभी तरह की प्रमोशनल कॉल्स को बंद करा सकते हैं। DND सर्विस को एक्टिव करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल से 1909 पर एसएमएस करना होगा। 
 
कैसे करेंगे ब्लॉक
जियो सिम के यूजर्स को प्रमोशनल कॉल से छुटकारा पाने के लिए MyJio App पर जाना होगा। Menu पर जाकर सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको Service Setting पर जाना होगा। यहां पर आपको Do not Discturb का ऑप्शन मिल जाएगा। Vi यूजर्स को Vi ऐप पर जाना होगा। ऐप ओपन करने के बाद आपको Menu पर विजिट करना होगा और फिर इसके बाद आपको वहां DND के ऑप्शन को सर्च करना होगा।

यहां से आप स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। Airtel यूजर्स को एयरटेल थैक्स ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आपको More या फिर Services के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको DND के ऑप्शन को सर्च करके उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप उस कैटेगरी का चुनाव कर सकते हैं जिसके लिए आप DND एक्टिव करना चाहते हैं।  Edited by: Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी