शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake strikes near San Diego in Southern California USA
Last Modified: सैन डिएगो (अमेरिका) , मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (00:18 IST)

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता - Earthquake strikes near San Diego in Southern California USA
Earthquake strikes near San Diego : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार सुबह सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.2 थी और इसका केंद्र सैन डिएगो के पूर्व में जूलियन नामक पर्वतीय शहर के पास था। भूकंप के कारण सैन डिएगो में आलमारियां हिल गईं तथा इसका असर उत्तर में लॉस एंजिलिस तक महसूस किया गया।
उल्‍लेखनीय है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में कई बड़े भूकंप आए हैं जिनमें 1994 में लॉस एंजिलिस क्षेत्र के नॉर्थरिज में आया भूकंप भी शामिल है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए। इसने घरों और बुनियादी ढांचे को अरबों डॉलर का नुकसान भी पहुंचाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट