• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. You will also laugh after knowing these 10 strange facts about Pakistan
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 7 मई 2025 (15:01 IST)

पाकिस्तान के संबंध में 10 अजीबोगरीब बातें जानकर आप भी हंसेंगे

Pakistan: पाकिस्तान के संबंध में 10 अजीबोगरीब बातें जानकर आप भी हंसेंगे - You will also laugh after knowing these 10 strange facts about Pakistan
वर्ष 1947 को जहां भारत को आजादी मिली वहीं उसने विभाजन का दर्द भी सहा। 14 अगस्त को भारत से अलग होकर एक राष्ट्र बना पाकिस्तान जिसका खुद का विभाजन दिसंबर 1971 में हुआ और दूसरा राष्ट्र बना बांग्लादेश। दोनों ही राष्‍ट्र इस्लामिक कट्टरवाद के रास्ते पर चले और हिंदुस्तान विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता गया। आओ जानते हैं पाकिस्तान के संबंध में 10 रोचक बातें।
 
पाकिस्तान में 4 प्रांत हैं: बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध। पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में विद्रोह भड़का हुआ है और सभी पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बड़े भूभाग पर कब्जा कर रखा है जिसमें से कुछ हिस्सा चीन को गिफ्ट में दे रखा है। 
 
1. गधों का निर्यात देश: पाकिस्तान में गधों की संख्या 2022 में 58 लाख थी। पाकिस्तान के लोग चीन को गधों का निर्यात करते हैं। उस वक्त चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया था। इससे वहां के विदेशी मुद्रा के भंडार में इजाफा भी हुआ था। चीन में गधों की भारी मांग है। चीन चाहता है कि पाकिस्तान में गधों के फार्म बनाए जाएं क्योंकि वहां का माहौल गधों के लिए अच्छा है। यहां चीनी कंपनी गधे पालेगी और उनका मांस और खाल निर्यात करेगी। चीन के डंकी इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट झाओ फेई हैं। गधों से चीन में कई तरह की दवाइयां बनती है और वह गधों का मांस निर्यात भी करती है। 
 
2. चचेरे भाई बहनों में विवाह: पाकिस्तान में रक्त संबंध (जोड़ों का अनुपात जो रक्त संबंधी हैं) की दर विश्व स्तर पर बेजोड़ है, जिसमें लगभग दो-तिहाई विवाह चचेरे भाई-बहनों के बीच होते हैं। यानी अधिकतर पाकिस्तानी लोग अपने चाचा, मामा या फुफा की बेटी से विवाह करते हैं। क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी चचेरी बहन नादिया से शादी की है। इस कपल के चार बेटियां हैं। बाबर खान ने भी अपनी चचेरी बहन बिस्मा खान से विवाह किया है। एजाज उल रहमान ने रेहम खान से अदनान ने शाइस्ता लोधी से नुसरत फतेह अली खान ने नादिया से, सईद अनवर ने लुबना से।
 
3. गर्लफ्रेंड बनाने की इजाजत नहीं: पाकिस्तान में गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने की इजाजत नहीं है। बिना निकाह के कोई भी लड़का और लड़की साथ नहीं रह सकता है।
 
4. बिना इजाजत फोन छूना अपराध: पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। यदि आपने गलती से भी किसी दूसरे का फोन छू लिया तो सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले आरोपी को 6 महीने तक की जेल हो सकती है।
 
5. शिक्षा पर भी टैक्स: यह बड़ा अजीब है कि पाकिस्तान में यदि कोई छात्र अपनी पढ़ाई पर 2 लाख से ज्यादा खर्च करता है तो उसे 5 फीसदी टैक्स देना अनिवार्य है। भारत में तो कई सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाती है। 
 
6. इन शब्दों का अंग्रेजी ट्रांसलेशन गुनाह: अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी जैसे शब्दों का अंग्रेजी ट्रांसलेशन पाकिस्तान में गुनाह है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाती है।
 
7. कोई पाकिस्तानी नहीं जा सकता इजरायल: पाकिस्तान में पाकिस्तानी नागरिकों पर इजरायल जाने पर प्रतिबंध लगा है किसी को इसकी परमिशन नहीं है। पाकिस्तानी सरकार अपने नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देती है। इसके पीछे की वजह यह है कि पाकिस्तान ने इजरायल को देश का दर्जा नहीं दिया है। यानी उसे देश मानता ही नहीं। हालांकि यह भी अजीब है कि पैसों के खातीर पाकिस्तानी सेना ने करीब 10 हजार फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी थी।
 
8. ईशनिंदा पर फांसी: पाकिस्तान में अल्लाह, रसूल या नबी की किसी भी प्रकार से निंदा करना या मजाक उड़ाने पर फांसी की सजा दी जाती है।
 
9. उर्दू नहीं पाकिस्तानी भाषा: पाकिस्तान में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा पंजाबी है। वहां 48% आबादी पंजाबी भाषा बोलते हैं और समझते हैं, जबकि बलूचों की बलूच, पख्तूनों की पख्तून भाषा है और सिंधियों की सिंधी भाषा है। पाकिस्तान के किसी भी प्रांत भी भाषा उर्दू नहीं है लेकिन पूरे पाकिस्तान में उर्दू में बोलना और लिखना अनिवार्य है। यह पाकिस्तान की अधिकृत भाषा है।  
 
10. पाक पीएम का मजाक गैरकानूनी: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना गैरकानूनी है। यदि कोई पाकिस्तानी ऐसा करता है, तो उसे सजा हो सकती है। हालांकि यह भी देखा जा सकता है कि वर्तमान में बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी पीएम का लोग मजाक उड़ाते हैं। कोई इस कानून को नहीं मानता।
ये भी पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर: स्कैल्प मिसाइल, हैमर बम और कामिकाजे ड्रोन ने मचाया पाकिस्तान में तांडव, जानिए इन मारक हथियारों की खासियत