गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bhumi Pednekar Ishaan Khatter Web Series The Royals release on netflix on 9 may
Last Modified: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (14:20 IST)

वेब सीरीज द रॉयल्स इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर संग रोमांस करते दिखेंगे ईशान खट्टर

वेब सीरीज द रॉयल्स इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर संग रोमांस करते दिखेंगे ईशान खट्टर - Bhumi Pednekar Ishaan Khatter Web Series The Royals release on netflix on 9 may
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉनस मिला। मेकर्स ने 'द रॉयल्स' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। 
 
मेकर्स ने 'द रॉयल्स' का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें भूमि और ईशान की जबदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।  दोनों एक-दूजे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। 
 
इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, जिद्दी राजकुमार की मुलाकात गर्लबॉस आमकुमारी से होती है। रॉयल मेस, या शाही प्रेम कहानी? 9 मई को आने वाली नई सीरीज द रॉयल्स देखें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। 
 
यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है, जो खस्ताहाल मोरपुर पैलेस पर आधारित है, जहां आर्थिक रूप से संघर्षरत शाही परिवार का सामना एक दृढ़ निश्चयी सीईओ, सोफिया शेखर से होता है। यह शाही परिवार खिताबों से भरा हुआ है लेकिन खजाने से कंगाल है। जब कॉरपोरेट जगत की एक तेज-तर्रार सीईओ सोफिया शेखर उनके जीवन में एंट्री करती है, तो महल की किस्मत को ठीक करना उसका मिशन बन जाता है। 
 
इस सीरीज में ईशान और भूमि के अलावा जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान सामत, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना ने किया है। 
ये भी पढ़ें
यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के फैन हैं अर्जुन कपूर, अपने DVDs कलेक्शन का किया खुलासा