शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump imposed reciprocal tariff
Last Modified: गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (08:49 IST)

ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, किस देश पर लगा कितना टैक्स?

trump tariff
Trump Tariff news : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को टैरिफ बम फोड़ दिया। भारत के साथ ही यूरोपीय संघ, बिक्स के साथ ही कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है। अमेरिका का दावा है कि उसने अभी आधा ही टैक्स लगाया है। जानिए अमेरिका ने किस देश पर कितना जवाबी टैरिफ लगाया है। 
 
अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैक्स लगाया है। चीन अमेरिका पर 67 फीसदी कर लगाता है। स्विटजरलैंड पर 31, इंडोनेशिया पर 32, कंबोडिया पर 49 फीसदी टैक्स लगाया गया है। ब्राजील और सिंगापुर पर मात्र 10 फीसदी कर लगाया गया है। 
 
अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी टैक्स लगाते हुए दावा किया कि भारत उस पर 52 फीसदी टैक्स लगाता है। ईयू अमेरिका पर 39 फीसदी टैक्स लगाता है। ट्रंप ने उस पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है। 
 
विएतनाम पर 90 फीसदी के बदले 45 फीसदी, थाईलैंड पर 72 फीसदी के जवाब में 36 फीसदी और ताईवान पर 64 फीसदी की जगह 32 फीसदी कर लगाया गया है। जापान पर 24, दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है। 
 
दहले शेयर बाजार : नए टैरिफ के एलान के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट। डाओ जोंस 2.4 प्रतिशत, नेस्डेक 4.2 फीसदी गिरा।  एसएंडपी में 3.4 फीसदी की गिरावट। निक्केई में 2.9 फीसदी की गिरावट आई तो कोस्पी भी 1.9 फीसदी गिरा। भारतीय शेयर बाजारों में भी आज भारी गिरावट की आशंका है।  
क्या बोले ट्रंप : अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को 50 साल से लूटा जा रहा था। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन टैक्सेस की वजह से फैक्ट्रियों की नौकरियां अमेरिका में वापस आएगी। इस दौरान ट्रंप ने एक बोर्ड भी दिखाई जिसमें विभिन्न देशों पर लगाए गए करों को दिखाया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट