• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. इतिहास-संस्कृति
  3. भारतीय
  4. What Is The Pakistn Real Name
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 10 मई 2025 (16:07 IST)

99 % लोगों को नहीं पता पाकिस्तान का पूरा नाम, जानिए पड़ोसी मुल्क से जुड़े ये महत्वपूर्ण तथ्य

99 % लोगों को नहीं पता पाकिस्तान का पूरा नाम, जानिए पड़ोसी मुल्क से जुड़े ये महत्वपूर्ण तथ्य - What Is The Pakistn Real Name
What Is The Pakistn Real Name: करीब 200 साल भारत पर राज करने के बाद जब अंग्रेज यहां से गए तो सन 1947 में देश के दो टुकड़े कर गए। यूं तो विभाजन की त्रासदी से जन्मे इस मुल्क को हम 'पाकिस्तान' के नाम से जानते हैं, लेकिन क्या आपको इसका पूरा और आधिकारिक नाम पता है? आइए, इस रोचक सवाल का जवाब जानते हैं और साथ ही जानते हैं पाकिस्तान से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जो शायद आपने पहले न सुने हों।

क्या है पाकिस्तान का पूरा नाम
जिस देश को हम और सारी दुनिया आमतौर पर पाकिस्तान कहती है, उसका आधिकारिक और पूरा नाम है 'इस्लामी-जम्हूरिया-ए-पाकिस्तान' (Islamic Republic of Pakistan)। यह नाम स्पष्ट रूप से देश की इस्लामी पहचान और उसके गणतंत्र स्वरूप को दर्शाता है।

किसने दिया पाकिस्तान को ये नाम
इस नाम के पीछे की भी एक कहानी है । असल में पकिस्तान का नाम पहले पाकस्तान हुआ करता था जो कि यहां के राज्यों P पंजाब, A अफगान, K कश्मीर, S सिंध और TAN बलुचिस्तान से लिया गया था। पाकस्तान शब्द 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने गढ़ा था। लेकिन बाद में मुहम्मद अली जिन्ना ने इसे पाकस्तान से बदलकर पकिस्तान कर दिया।

'पाकिस्तान' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: 'पाक' जिसका अर्थ है 'पवित्र' और 'स्तान' जिसका अर्थ है ‘जमीन’ या 'भूमि'। इस प्रकार, पाकिस्तान का शाब्दिक अर्थ 'पवित्र भूमि' है, जो अक्सर इस्लाम से इसके गहरे जुड़ाव के संदर्भ में देखा जाता है।


पाकिस्तान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य:
  • स्वतंत्रता दिवस: पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाता है, जो भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले है।
  • जनसंख्या: आबादी के लिहाज़ से पाकिस्तान दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है और यहाँ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी निवास करती है।
  • राजधानी: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है, जिसे एक सुनियोजित शहर के तौर पर विकसित किया गया है। इससे पहले कराची पाकिस्तान की राजधानी थी।
  • भाषाएं: पाकिस्तान में कई भाषाएं बोली जाती हैं। उर्दू यहाँ की राष्ट्रीय भाषा है, जबकि पंजाबी सबसे अधिक बोली जाने वाली प्रांतीय भाषा है। सिंधी, बलूची और पश्तो अन्य प्रमुख भाषाएं हैं।
  • भूगोल: पाकिस्तान में भौगोलिक विविधता देखने को मिलती है। यहाँ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के2 (K2) स्थित है। इसके अलावा, हिंदूकुश, काराकोरम और हिमालय जैसी विशाल पर्वत श्रृंखलाएं भी यहाँ फैली हुई हैं।
  • न्यूक्लियर पावर: पाकिस्तान पहला इस्लामिक देश है जिसके पास परमाणु हथियार हैं।
  • गधों की संख्या: एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि पाकिस्तान में गधों की एक बड़ी आबादी है और यह गधों का निर्यात भी करता है।
  • शुरुआती करेंसी: विभाजन के बाद 1948 तक पाकिस्तान में भारतीय करेंसी का ही इस्तेमाल होता था, जिस पर 'पाकिस्तान' की मुहर लगी होती थी।
 
ये भी पढ़ें
भारत ने कैसे ऑपरेशन मेघदूत से जीता सियाचिन, क्या है NJ9842 का इतिहास