गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonakshi Sinha debut in South Industry first look poster from the film Jatadhara is out
Last Modified: शनिवार, 8 मार्च 2025 (15:04 IST)

साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म जटाधारा से फर्स्ट लुक आया सामने

साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म जटाधारा से फर्स्ट लुक आया सामने - Sonakshi Sinha debut in South Industry first look poster from the film Jatadhara is out
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखने के लिए तैयार है। सोनाक्षी जल्द ही वेकंट कल्याण के निर्देशन में बन रही तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। वुमेन्स डे के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है। 
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने चेहरे को हाथ से छुपा रखा है उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही है। उनका मेकअप काफी बोल्ड है। आंखों में काजल, लाल बिंदी और माथे पर लगा तिलक इंटेंस लुक दे रहा है। 
 
खुले बालों में सोनाक्षी ने अपने चेहरे को अंगूठियों और लंबे नाखूनों से सजे अपने हाथ से ढका हुआ है। पोस्टर पर टैगलाइन है, 'शक्ति और शक्ति की शक्ति।' इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'इस महिला दिवस पर जटाधारा में शक्ति और उसकी किरण जगमगा रही है!'
 
'जटाधारा' एक सुपरनैचुरल और मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी वेकंट कल्याण ने ही लिखी है। फिल्म में सुधीर बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। 'जटाधारा' का निर्माण ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल, प्रेरणा अरोड़ा, अरुणा अग्रवाल, शिविन नारंग द्वारा किया गया है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की फिटनेस के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कही यह बात