गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rani Mukerji starrer Mardaani 3 to release on 27 Feb 2026 first look out
Last Modified: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (12:11 IST)

होली 2026 पर होगा अच्छाई का बुराई से सामना, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रानी मुखर्जी की मर्दानी 3

होली 2026 पर होगा अच्छाई का बुराई से सामना, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 - Rani Mukerji starrer Mardaani 3 to release on 27 Feb 2026 first look out
यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' दर्शकों का दिल जीतती आ रही है। साल 2014 में रिलीज हुई 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने एक सशक्त पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। 
 
इसके बाद साल 2019 में 'मर्दानी 2' बनाई गई, जिसमें रानी मुखर्जी ने अपनी भूमिका को दोहराया था। भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रेंचाइजी मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। फैंस बीते काफी समय से 'मर्दानी 3' का इंतजार कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

वहीं अब मेकर्स ने 'मर्दानी 3' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में नी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी – एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।
 
YRF ने मर्दानी 3 का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। पोस्टर में रानी बेहद गुस्से में हाथ में बंदूक लिए किसी पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। रानी का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'मर्दानी 3 की उल्टी गिनती शुरू। होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।' 
 
यह फिल्म शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (4 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है – शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच।
 
रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि यह फिल्म डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।
बता दें कि 'मर्दानी 3' में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइजी को अागे बढ़ाने की जिम्मेदारी दे रहा है। 'द रेलवे मेन' फेम आयुष गुप्ता ने 'मर्दानी 3' की स्क्रिप्ट लिखी है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे। 
ये भी पढ़ें
BSF-CISF जवानों के लिए श्रीनगर में हुई ग्राउंड जीरो की स्पेशल स्क्रीनिंग, फरहान अख्तर ने शेयर किया भावुक पोस्ट