अमेरिका के मशहूर शहर लास वेगास के एमजीएम ग्रांड स्टूडियों में पर्यटकों के लिए एक छोटा जू भी है। यहां ट्रेनर अफ्रीकन शेरों के साथ प्रदर्शन करते हैं। इसी स्टूडियों में प्रदर्शन के दौरान एक बडे नर बब्बर शेर ने कई पर्यटकों के सामने अपने ट्रेनर पर अचानक हमला कर दिया। पर्यटकों का एक बड़ा समूह यह नजारा देख कर सहम गया। जैसे तैसे ट्रेनर ने अपने साथी की मदद से शेर से जान बचाई। अमेरिका के "अर्ली शो" इस घटना की खूब चर्चा हुई। घायल ट्रेनर के अनुसार अब वह ठीक है और जल्द ही फिर से काम पर लौटने की योजना है। वह शेर भी एकबार फिर से प्रदर्शन पर लौट आया है।