शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Prime Minister will inaugurate Khelo India Youth Games 2025 in Patna says Nitish Kumar
Written By WD Sports Desk
Last Modified: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (16:57 IST)

प्रधानमंत्री पटना में खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे: नीतीश

प्रधानमंत्री पटना में खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे: नीतीश - Prime Minister will inaugurate Khelo India Youth Games 2025 in Patna says Nitish Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करने के लिए अगले महीने बिहार का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे।
 
नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को पटना में खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे। इन खेलों के आयोजन ने हमें राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया है।’’

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित समारोह में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से खेलों के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया गया।
 
इन खेलों का आयोजन चार से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, गया, नालंदा, भागलपुर और बेगुसराय में किया जाएगा। इन खेलों में देश भर के 8500 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 1500 सदस्य हिस्सा लेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मुझे एक मौका दो! इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर ने हाथ में आते से भुनाया मौका, हिला डाली मुंबई की दुनिया