शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Raashii Khanna Reveals a Strikingly Simple Look for Her Upcoming Film
Last Modified: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (12:41 IST)

राशि खन्ना ने अपने अगले किरदार की दिखाई झलक, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

राशि खन्ना ने अपने अगले किरदार की दिखाई झलक, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल - Raashii Khanna Reveals a Strikingly Simple Look for Her Upcoming Film
पैन-इंडिया स्टार राशि खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बार उनका लुक जितना सादा है, उतना ही आकर्षक भी है। 
 
तस्वीर में राशि खन्ना नीले रंग का सिंपल कुर्ती पहने अपनी वैनिटी वैन में शॉट का इंतज़ार करते हुए नजर आ रही हैं। हल्का मेकअप, नैचुरल चार्म और कैप्शन में लिखा, waiting for my shot like, जो उनके रिलैक्स्ड और आत्मविश्वासी मूड को बखूबी दर्शाता है।
 
राशि खन्ना को उनकी भाषाओं और किरदारों के बीच सहज ट्रांज़िशन के लिए जाना जाता है। उनका यह नया लुक भी एक ऐसी भूमिका की ओर इशारा करता है जो ज़मीन से जुड़ी, भावनात्मक रूप से गहरी और रियलिज़्म से भरी हो सकती है। फिल्म की ज्यादा जानकारी भले ही सामने न आई हो, लेकिन उनके इस अवतार ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। फैन्स ने उनके इस सिंपल और ग्रेसफुल लुक की जमकर तारीफ की है।
 
थ्रिलर से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, राशि खन्ना ने हर बार खुद को एक नई चुनौती दी है और अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। हाल ही में उन्हें Excel Entertainment के ऑफिस के बाहर भी देखा गया, जिससे यह तय माना जा रहा है कि कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अब देखना है कि उनकी अगली फिल्म में वो हमें किस नए रंग में दिखेंगी।
ये भी पढ़ें
यश की केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज को 3 साल पूरे, भारतीय सिनेमा को फिल्म ने दिया था नया आयाम